फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस खाई में गिरी, 33 यात्री घायल

Mon, 18 May 2015 01:49 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ/पूंछ (झांसी)। थाना पूंछ के ग्राम सेसा हाईवे के पास एक कार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित रोडवेज बस खाई में गिर गई। हादसे में 33 यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 18 यात्रियों को झांसी मेडिकल कालेज भेजा गया।
विज्ञापन



रविवार को झांसी डिपो की बस उरई से गरौठा जा रही थी। बस में 50-60 यात्री सवार थे। सुबह करीब 8.30 बजे बस ग्राम सेसा हाईवे के पास पहुंची। वहां पर मरम्मत कार्य चल रहा था। यातायात एक साइड से खुला हुआ था। इसी मार्ग पर झांसी से कानपुर जा रही एक कार के चालक ने आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक किया। कार के सामने अचानक रोडवेज बस आ गई। बस चालक ने कार को बचाने का प्रयास किया, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में उतर कर पलट गई। बस के पलटते ही चीख पुकार मच गई।



मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस एवं एंबुलेंस को दी और यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में कोंच के मोहल्ला पटेलनगर निवासी प्रियंका अग्रवाल (30) पत्नी सोहन अग्रवाल, मधुर (7) पुत्र सोहन अग्रवाल, श्रेया (10) पुत्री सोहन, जालौन के ग्राम कुसमी निवासी दीपा (30) पत्नी सुरेश त्रिपाठी, रश्मि (10) पुत्री सुरेश त्रिपाठी, बेटू (5) पुत्र सुरेश त्रिपाठी , कसबा एट निवासी मंजू (30) पत्नी रामनरेश, गुंजन (10) पुत्री रामनरेश, युवराज (7) पुत्र रामनरेश, गरौठा के देवेंद्र गुप्ता (19) पुत्र राजेंद्र गुप्ता, मेरठ निवासी अवधेश कुमार (42) पुत्र रामवीर ,जनपद जालौन के उरई के मुहल्ला इन्दिरा नगर निवासी रानी सोनी पत्नी देवेंद्र सोनी (29), क्षमा पुत्री देवेंद्र सोनी (2), हर्षिता पुत्री देवेंद्र सोनी (9), गरौठा निवासी प्रेमलता पत्नी नरेंद्र गुप्ता (28), चंचल पुत्री नरेंद्र गुप्ता (12), गरौठा के ग्राम सिमरधा निवासी प्रेमनारायण तिवारी (50), माधुरी तिवारी पत्नी प्रेमनारायण तिवारी (45), संध्या तिवारी पुत्री प्रेमनारायण तिवारी (18), थाना ककरबई के ग्राम डुमरई निवासी हरपाल सिंह परिहार (40), थाना एट के ग्राम भरसूड़ा निवासी हरदयाल पंडित (50), गरौठा के हीरानगर निवासी सुरेंद्र पाल पुत्र (34), थाना गरौठा के ग्राम बंगरा निवासी सावित्री पत्नी जगदीश (60), जालौन जनपद के ग्राम पिरौना निवासी भगवतीशरण (42), एरच निवासी काजिम अली (60), उरई निवासी रंजीत यादव (32), सुमन देवी पत्नी रंजीत यादव (28), रामकिशुन पुत्र परमोले ग्राम सिमरधा थाना गरौठा, कमलेश दीक्षित पुत्र कैलाश नाथ दीक्षित कसबा विस्वा जनपद सीतापुर, शीला पत्नी मूरतसिंह किशोरपुरा टोड़ी फतेहपुर (60), सावित्री पत्नी अयोध्या प्रसाद (60) सिमरधा गरौठा, सुंदरलाल यादव पुत्र बालकिशुन यादव सुशीलनगर उरई जालौन, बलदी पुत्र तुलसीराम (35) ग्राम कचीर थाना ककरबई, नारायण पुत्र तुलसीराम (45) ग्राम कचीर थाना ककरबई, अशोक कुमार निवासी गरौठा, ईश्वर दयाल पुत्र नेकसाई (55) गरौठा, आदि घायल हो गये।
विज्ञापन



हादसे में चालक थाना कोटरा के ग्राम सैंदनगर निवासी रामकिशुन (55) बस के नीचे दब गया था, जिसे पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से बस के नीचे से निकाला। घायलों को निजी वाहन से पूंछ अस्पताल भिजवाया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एंबुलेंस से झांसी भेजा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें