फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का डीजल खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी का डीजल खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तारी
विज्ञापन


झांसी। करारी स्टेशन के पास तेल रैक से डीजल चोरी करने वाले गिरोह से डीजल खरीदने वाले आरोपी को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने सौ लीटर डीजल समेत मोटर व पाइप भी बरामद किया है।
विज्ञापन

21 मार्च आरपीएफ स्टेशन पोस्ट पर तैनात उप निरीक्षक रविंद्र सिंह राजावत ने अपनी टीम के साथ करारी रेलवे स्टेशन से रामपाल गुर्जर को तेल रैक से चोरी के डीजल समेत पकड़ा था। पुलिस ने साथियों की भी तलाश शुरू कर दी थी। इसी बीच 25 मार्च को इस मामले में फरार चल रहे रानू परिहार निवासी लकारा को चोरी की आठ पेंड्राल क्लिप के साथ पकड़ा था। आरोपी ने कुबूला कि 20 मार्च को करारी रेलवे स्टेशन से अपने साथियों के साथ तेल रैक से तेल व पेंड्राल क्लिप चोरी करवाने में मदद की थी। आरपीएफ ने अन्य वांछितों की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार को आरपीएफ ने अमित अहिरवार निवासी ग्राम प्रीतमपुर अंबावाय थाना सीपरी बाजार को चोरी के सौ लीटर डीजल समेत गिरफ्तार किया। उसने बताया कि इस मामले में वांछित चल रहे आरोपी धीरेंद्र परिहार से उक्त माल खरीदा था, जो उसके अवैध कब्जे में था। आरपीएफ अन्य फरार साथियों को पकड़ने दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें