फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू के सीमावर्ती गांव रामगढ़ में बंकर निर्माण कर रहे मिस्त्री पर गिरी दीवार, मौत

Mon, 08 Apr 2019 01:34 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
जम्मू के रामगढ़ सीमावर्ती गांव नंगा में गोलाबारी से बचने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से बंकर का निर्माण कर रहे मिस्त्री पर दीवार गिर गई। इसमें मिस्त्री की मौत हो गई। जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज रामगढ़ के अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान राजकुमार (40) पुत्र छज्जू राम के रूप में हुई है।
विज्ञापन


सीमावर्ती गांवों में पाकिस्तानी गोलाबारी से बचने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से बंकर बनाए जा रहे हैं। रविवार को करीब ग्यारह बजे गांव नंगा निवासी रूप लाल के घर बंकर निर्माण का कार्य चल रहा था। इसमें मिस्त्री राजकुमार व मजदूर शाम लाल बंकर की छत डालने के लिए शटरिंग का कार्य कर रहे थे। इस दौरान बंकर के साथ लगती दीवार बंकर पर गिर गई और दीवार के मलबे में मिस्त्री और मजदूर दब गए।

दीवार के गिरने से चीख पुकार शुरू हो गई और लोग हादसे की तरफ दौड़ पड़े और बचाव कार्य में लग गए। वहीं हादसे की सूचना बीएसएफ को भी मिली तो बीएसएफ के जवान भी मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य में लग गए। जवानों व स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डाक्टरों ने मिस्त्री को मृत लाया घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिवार पर टूट गमों का पहाड़
मिस्त्री की मौत से उसके परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। राजकुमार की कुछ वर्ष पहले शादी हुई थी। वह अपने तीन भाइयों से अलग मां मंगी देवी और पत्नी रीतू के साथ रहता था। सोमवार सुबह मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं स्थानीय लोगों ने सरकार से परिवार को उचित सहायता प्रदान करने की अपील की है।

पूर्व मंत्री पहुंचे शोक जताने
हादसे की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री मंजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मिस्त्री की मौत पर शोक जताया और कहा कि सरकार को चाहिए की परिवार की पूरी मदद करे। इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि इस बारे में प्रशासनिक अधिकारियों से भी बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें