फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम- मुन्ना बजरंगी के फेसबुक पोस्ट पर सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े 1-City

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो (फेसबुक पोस्ट के स्क्रीन शॉट)
विज्ञापन

-------------------------------
जेल में बंद मुन्ना बजरंगी का फेसबुक पर पोस्ट
अपनी फोटो के साथ जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर की टिप्पणी
सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े, प्रोफाइल बनाने से लेकर अपडेट करने की जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
झांसी जेल में कैद माफिया प्रेमप्रकाश उर्फ मुन्ना बजरंगी एक बार फिर सुर्खियों में है। उसके नाम से बनी फेसबुक आईडी से हुईं दो पोस्ट ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। एक पोस्ट में उसने जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर टिप्पणी की है। अब सुरक्षा एजेंसियां प्रोफाइल बनाने से लेकर इसे अपडेट करने वालों की जांच कर रही हैं।
जौनपुर निवासी मुन्ना बजरंगी जिला कारागार में निरुद्ध है। संगीन मामलों के आरोपी माफिया प्रेम प्रकाश उर्फ मुन्ना बजरंगी के नाम से बनी फेसबुक आईडी से 24 मई को एक संदेश पोस्ट किया गया है, जिसमें उसकी फोटो के साथ लिखा है कि मैं प्रेमप्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी आप लोगों के समक्ष एक बात रखना चाहता हूं कि जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह द्वारा धनंजय सिंह यूथ ब्रिगेड की आईडी से मेरी छवि को खराब करने का कार्य किया जा रहा है। हत्या जैसे आरोप मुझ पर लगाए जा रहे हैं। इस पोस्ट पर छोटू सिंह जौनपुर, विशाल राजपूत सरकार व अतुल अमिलिया को टैग किया गया है। इसके पहले 20 मई और 16 मई को भी फेसबुक पर मुन्ना बजरंगी की फोटो के साथ संदेश पोस्ट किया गया।
विज्ञापन

मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से ही पुलिस और अन्य एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। पता लगाया जा रहा है कि आखिरकार जेल में बंद मुन्ना बजरंगी के नाम से फेसबुक पर किसने प्रोफाइल बनाई है और कौन इसे अपडेट करता है। गोपनीय तरीके से मुलाकात करने वालों पर नजर रखना शुरू कर दी गई है। सूत्रों से पता चला है कि महानगर के एक इलाके से यह फेसबुक पर पोस्ट की गई है।
विज्ञापन


मुलाकातियों पर विशेष नजर
जेल में बंद सभी कैदियों से मिलने आने वालों पर निगरानी रखी जाती है। मुन्ना बजरंगी जैसे कैदियों से मिलने वालों पर विशेष तौर पर निगाह रखी जाती है। फेसबुक पोस्ट के संबंध में जानकारी नहीं है।
- राजीव शुक्ला, वरिष्ठ जेल अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें