जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद
सब हेड... पुलिस ने तीन के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
क्रासर
- ग्वालियर रोड हवाई पट्टी के सामने का है मामला
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
सीपरी बाजार थाना इलाके में ग्वालियर रोड पर जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट भी हुई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
ग्वालियर रोड पर हवाई अड्डे के सामने रामकिशन रायकवार परिवार के साथ रहते हैं। वहीं उनकी जमीन भी है। रामकिशन की पुत्री रेखा ने आरोप लगाया कि शनिवार को जमीन पर कब्जा करने के लिए कुछ लोग मौके पर पहुंचे। विरोध करने पर उन्होंने पिता के साथ मारपीट की और धमकाते हुए वहां से चले गए। पुलिस को सूचना देने के बाद भी मदद नहीं मिली। रेखा का आरोप है कि थाना सीपरी बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और उलटा उन्हीं को धमकाने लगी। यहां तक कि पुलिस ने मोबाइल भी छीन लिया, जो डायल 100 व पुलिस के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद वापस मिला। उन्होंने न्याय की गुहार लगाई।
सीपरी बाजार थानाध्यक्ष गगन गौड़ ने बताया कि यह प्लाट पंचवटी निवासी अवधेश सोनी ने खरीदा था। वह अपने प्लाट पर बाउंड्रीवाल बनाने गए थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गए। उन्होंने बताया कि अवधेश सोनी की शिकायत पर रामकिशन रायकवार और उनके दो पुत्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।