फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में दलित किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 03 Sep 2018 12:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
विज्ञापन
child rape
विज्ञापन
एक दलित किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मेराज नामक आरोपी  युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव का माहौल गरमा गया। शनिवार की आधी रात को थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दलित किशोरी के घर में पड़ोसी गांव का युवक मेराज घुस गया। 
विज्ञापन


किशोरी को अकेला देख उसे जबरन घर से कुछ दूरी पर ले जाकर उसके साथ रेप किया। किशोरी के शोर मचाने के बाद लोग पहुंचे तो मेराज भागने लगा। लोगों ने दौड़ाकर आरोपी को पकड़ा और उसकी जमकर धुनाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। 

दो समुदाय का मामला होने के कारण लोगों में आक्रोश बढ़ गया। आरोपी युवक गांव में किसी के घर रिश्तेदारी में आया था। पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को किसी तरह शांत कराया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मेराज के खिलाफ दुराचार, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट का केस दर्ज किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें