फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ ने संदिग् ध युवक को उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एसटीएफ की सूचना पर बबीना में संदिग्ध युवक को पकड़ा
झांसी। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स की सूचना पर मंगलवार को आरपीएफ ने जालौन निवासी एक युवक को बबीना स्टेशन पर उतार लिया। युवक को एसटीएफ के हवाले किया जा रहा है।
मंगलवार को उत्तर प्रदेश की एसटीएफ ने जालौन के एक युवक को पकड़ने की सूचना सुरक्षा एजेंसियों को जारी की। बताया गया कि वह पंजाब मेल में सवार होकर मुंबई से झांसी आ रहा है। इस सूचना पर आरपीएफ सक्रिय हो गई। उसे पकड़ने केे लिए मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर घेराबंदी की गई थी। व्हाट्सएप पर फोटो जारी कर दी गई। उसे क्यों पकड़ा गया? यह बात अभी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन



बंद रहेगा समपार गेट
झांसी। झांसी - चिरगांव रेलखंड पर किलोमीटर नंबर 1161 पर स्थित समपार गेट पर भूमिगत मार्ग (सब वे) का निर्माण होना है। इसके चलते 25 अप्रैल से यह गेट अग्रिम आदेश तक बंद रहेगा।
विज्ञापन


निरस्त रहेगी इंटरसिटी
झांसी। परिचालन कारणों के चलते 22441/22441 कानपुर चित्रकूट इंटरसिटी एक्सप्रेस 24 अप्रैल से 28 अप्रैल तक निरस्त रहेगी। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें