पार्क में महिला से छेड़खानी, हंगामा
झांसी। थाना सीपरी बाजार स्थित पार्क में एक महिला के साथ छेड़खानी को लेकर हंगामा हो गया। महिला के चिल्लाने पर लोग एकत्रित हो गए। पुलिस के आने से पहले सभी युवक भाग गए। पड़ताल कर पुलिस युवकों की तलाश में जुटी हुई है।
रविवार की सुबह थाना सीपरी बाजार इलाके की रहने वाली एक महिला पार्क घूमने आई थी। इसी बीच पहले से वहां जमा युवक फब्तियां कसने लगे। पहले तो महिला ने नजरअंदाज कर दिया। थोड़ी देर बाद एक युवक ने छेड़खानी कर दी जिस पर महिला ने चिल्लाकर लोगों को बुला लिया। लोगों के आने के बाद पार्क में हंगामा होने लगा। लोगों ने इसकी सूचना सीपरी पुलिस को दी, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही सभी भाग गए। पुलिस युवकों की तलाश में जुट गई है।