फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवतियों का वीडियो बनाने पर युवक भिड़े, जमकर हुई मारपीट

Mon, 28 Jan 2019 04:22 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
रविवार दोपहर रानी लक्ष्मीबाई पार्क में युवतियों का वीडियो बनाने पर हंगामा हो गया। पहले तो कुछ युवकों ने वीडियो बनाने वालों को जमकर पीटा। इसके बाद पिटने वालों ने अपने साथियों को बुलाकर पीटने वाले युवकों को दौड़ा दौड़ाकर लात घूसों से पीटा। इससे पार्क में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


रविवार को सैयर गेट इलाके में रहने वालीं युवतियां महारानी लक्ष्मीबाई पार्क में घूमने आई थी। इसी बीच पार्क में मौजूद कुछ युवक उन युवतियों का वीडियो बनाने लगे। यह देखकर युवतियों के विरोध करने पर उनके साथ युवक भी आ गए।

हंगामा होने के बाद सभी ने मिलकर युवकों की पिटाई कर दी। युवक वहां से भाग निकले। इसके बाद युवकों ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। एकत्रित युवकों ने पहुंचकर मारपीट करने वाले युवकों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। इससे पार्क में भगदड़ मच गई। पुलिस के आने से पहले कई युवक भाग निकले, जबकि पुलिस ने दो को पकड़ लिया।
विज्ञापन


रोज हो रहे विवाद
पार्क मेें यह पहला विवाद नहीं है। प्रतिदिन यहां मारपीट के हालात बनते रहते हैं। पार्को में आवारागर्दी करने वाले युवकाें का जमावड़ा रहता है, जो छेड़खनी से लेकर छींटाकशी करने से बाज नहीं आते। जिससे मारपीट की नौबत पैदा हो जाती है। पिछले सप्ताह भी वीडियो बनाने को लेकर मारपीट हो चुकी है। पुलिस ऐसे आरोपियों को पकड़ने में पीछे ही रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें