फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नर हत्याकांड का पांचवा आरोप गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
किन्नर हत्याकांड का पांचवा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

झांसी। नवाबाद इलाके में किन्नर नूरी (45) की हत्या के पांचवें आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह सैयर गेट स्थित रिश्तेदारों के घर छिपा था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

20 अप्रैल की सुबह विवाह समारोह में नेग को लेकर हुए विवाद में नूरी की हत्या में पुलिस ने शिवपुरी के करैैरा निवासी शाहिद को पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार को सूचना मिली कि उक्त घटनाकांड का आरोपी कोतवाली के सैयर गेट में रहने वाले रिश्तेदार के घर छिपा है। पुलिस टीम के साथ दबिश देकर शाहिद को दबोच लिया। थाने लाकर पूछताछ कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। इसके पहले पुलिस इस मामले में रुखसाना, सहीन अंसारी और मुख्य आरोपी साबिर को भी गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बताया गया है घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे जिसके बाद पुलिस उनकी पड़ताल में जुट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें