फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

झांसी। झांसी-मऊरानीपुर मार्ग पर रानीपुर तिगैला के पास मंगलवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

लहूचरा थाना क्षेत्र के नीरज (21) पुत्र चैनू और उसके फूफा गुरसराय के शिया खरका निवासी प्रमोद पुत्र लल्लू झांसी में मजदूरी करते हैं। यहां वे किराए के मकान में रहते हैं। मंगलवार की सुबह दोनोें अपने गांव जा रहे थे। रानीपुर तिगैला के पास अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मऊरानीपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उनको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में नीरज को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि, प्रमोद का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें