टैक्सी चालकों ने लगाया ठेकेदार पर वसूली का आरोप
तालबेहट। क्षेत्र के टैक्सी चालकों ने नगर पंचायत अध्यक्ष को एक शिकायती पत्र देकर नगर पंचायत के वाहन शुल्क वसूलने वाले ठेकेदार के लोगों पर निर्धारित शुल्क से अधिक पैसा वसूूलने और उसकी रसीद न देने का आरोप लगाया है।
अपने शिकायती पत्र में टैक्सी चालकों ने अवगत कराया कि वह लोग उनसे प्रति वाहन दस रुपये प्रतिदिन जबरन वसूल रहे हैं और मांगने पर उसकी रसीद नहीं दे रहें है। विरोध करने पर वह लोग गालीगलौज एवं लड़ने पर आमादा हो जाते हैं।
शिकायती पत्र पर टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष नवल सिंह, वीरन कुशवाहा, वीडी कुशवाहा, जाहर सिंह, प्रमोद, मंगल, कुंदन रजक, बलराम आदि सहित लगभग दो दर्जन टैक्सी चालकों के हस्ताक्षर थे।