फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारी की पत् नी की मौत पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सराफा कारोबारी की पत्नी की मौत पर हंगामा
विज्ञापन


झांसी। मेडिकल कॉलेज के सामने एक निजी हॉस्पिटल में बृहस्पतिवार को उपचार के दौैरान सराफा कारोबारी की पत्नी की मौत होने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप था कि रुपये लेने के बाद भी चिकित्सकों ने लापरवाही की, इससे महिला की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा।
ललितपुर के गांव जखौरा निवासी अनुपम सोनी सराफा कारोबारी हैं। 29 अप्रैल को उनकी पत्नी चंदा सोनी (30) को प्रसव पीड़ा होने पर ललितपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां चंदा सोनी ने एक बच्चे को जन्म दिया था। 3 मई को हालत मेें सुधार होने के बाद चंदा की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई थी। इसी दौरान घर आने के बाद 4 मई को पुन : चंदा की हालत बिगड़ने लगी। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने झांसी रेफर कर दिया। परिजन मेडिकल कॉलेज के सामने बने एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि दो दिन पहले हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने खासी रकम लेकर चंदा को वेंटीलेटर लगा दिया था। बुधवार रात भी हालत बिगड़ी थी, हालत गंभीर देखते हुए परिजनों ने अन्य हॉस्पिटल रेफर करने की बात चिकित्सकोें से कही थी, लेकिन मना कर दिया गया था। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे चंदा की मौत की खबर परिजनों को दी गई। यह सुनकर परिजनों ने हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। किसी तरह समझाकर मामला शांत कराया। परिजनों का आरोप था कि इलाज में लापरवाही से चंदा की जान चली गई। उनका आरोप है कि इलाज के नाम पर मुंहमांगी रकम भी हॉस्पिटल केे चिकित्सकों ने ले ली थी। विश्वविद्यालय चौैकी इंचार्ज श्रीप्रकाश दुबे ने बताया कि महिला की मौत के बाद पोेस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन


पति के बाद अब पत्नी भी दुनिया मेें नहीं रही
मृतका चंदा की शादी पहले स्वतंत्र से हुई थी। शादी के बाद चंदा ने एक बच्चे को जन्म दिया था। इसके कुछ समय बाद ही स्वतंत्र की मौत हो गई थी। कुछ समय बाद परिजनों ने स्वतंत्र के छोटे भाई अनुपम से शादी कर दी थी। इसे विडंबना ही कहा जाएगा कि अब चंदा की मौत हो गई। स्वतंत्र की मौत के बाद किसी तरह परिजनों ने एक दूसरे को संभाल कर छोटेे बेटे से शादी की थी, लेकिन यह खुशी कुछ साल तक ही रही। इस घटना के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें