फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राज्जीय टप्पेबाज गिरोह का किया पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्राज्यीय टप्पेबाज गिरोह का किया पर्दाफाश
विज्ञापन

ललितपुर। कोतवाली पुलिस ने सोना-चांदी के आभूषण और 10 किलोग्राम गांजा समेत चार अंतर्राज्यीय टप्पेबाज गिरफ्तार किए हैं। नई दिल्ली के रहने वाले यह टप्पेबाज मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर महिलाओं को नोटों का झांसा देकर वारदात करते थे।
बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने बताया कि 28 अप्रैल को कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला लेड़ियापुरा निवासी शारदा बाई पत्नी रमेश घंटाघर से नझाई की ओर जा रहीं थीं। इसी दौरान तीन अज्ञात लोगों ने रास्ता रोका और महिला को बातों में लेकर सोने की झुमकी, मंगलसूत्र और अंगूठी उतरवाकर ले गए थे। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। शहर में टप्पेबाजी की अन्य घटनाएं भी हो रहीं थीं। इसको लेकर अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता और क्षेत्राधिकारी सदर राजा सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मनोज कुमार वर्मा, स्वॉट टीम इंचार्ज अनवर अहमद के साथ सर्विलांस प्रभारी गुलाम हुसैन की टीम गठित कर घटनाओं का खुलासा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, स्वॉट टीम प्रभारी, सर्विलांस प्रभारी मय हमराह सिपाहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर थे। सूचना मिली कि एक कार में सवार कुछ संदिग्ध लोग सागर से झांसी की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने सागर हाईवे पर रामनगर तिराहे पर चेकिंग शुरू की, इसी दौरान रात्रि में लगभग दस बजे एक कार सागर की ओर से आती दिखाई दी। पुलिस ने कार रोककर चेकिंग की उसमें सवार लोगों के पास से 415 ग्राम सोना-चांदी, जिसकी बाजार की कीमत लगभग 15 लाख रुपये, दो कागजों के बंडल में दस किलोग्राम गांजा व 2860 रुपये नकद बरामद किए हैं। कार सवारों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि 28 अप्रैल को उन्होंने एक महिला के साथ टप्पेबाजी की। इसके अलावा मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के कई शहरों में महिलाओं और पुरुषों को नोटों का झांसा देकर टप्पेबाजी कर चुके हैं।
पूछताछ में उन्होंने अपने नाम मंगोलपुरी नई दिल्ली निवासी अमित उर्फ पप्पू पुत्र जियालाल, सुल्तानपुरा नई दिल्ली निवासी मंजीत पुत्र रामलाल राठौर, मंगोलपुरी नई दिल्ली निवासी मनोज पुत्र किशन लाल सोलंकी और शिवविहार कराला नई दिल्ली निवासी भीम पुत्र रामलाल सोलंकी बताए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि टप्पेबाज कागज की गड्डी के ऊपर असली नोट लगाकर कपड़े में पैक करके जगह और मौका देखकर महिलाओं के साथ टप्पेबाजी करते थे। आरोपी अंतर्राज्यीय टप्पेबाज हैं और टप्पेबाजी की घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने आरोपियों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


इस टीम को मिली सफलता
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मनोज कुमार वर्मा, स्वॉट टीम प्रभारी अनवर अहमद, सर्विलांस प्रभारी गुलाम हुसैन, उप निरीक्षक रामकृपाल सिंह, शत्रुंजय प्रताप सिंह, ब्रजमोहन सिंह, पर्वत, अरुण कुमार, संजय राजावत, रविंद्र प्रताप सिंह, मोहम्मद शफीक, अवधेेेश कुमार, सुनील कुमार, राघवेंद्र सिंह और सलाउद्दीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें