फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी: बंधक बनाकर रखा ले जा रहा था बेचने-City

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
20 दिन पहले बंधक बनाया, अब ले जा रहा था बेचने
- रेलवे स्टेशन पर उतरी महिला ने जीआरपी को बताई आपबीती
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कोलकाता की एक महिला को मध्यप्रदेश के एक व्यक्ति ने 20 दिन तक बंधक बनाकर रखा और अब वह महिला को बेचने के लिए दिल्ली ले जा रहा था। मगर, झांसी रेलवे स्टेशन पर मौका पाकर महिला ट्रेन से उतरकर जीआरपी के पास पहुंच गई। जीआरपी ने महिला की आपबीती जानने के बाद सूचना महिला के पति को दी।
विज्ञापन

कोलकाता में रहने वाली संध्या पाल अपने छह वर्षीय बेटे रिजू के साथ नानी से मिलने बीस दिन पहले मथुरा आई थी। मथुरा में नानी का घर नहीं मिलने पर वह रात में रेलवे स्टेशन पर आकर बैठ गई। स्टेशन पर मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के जरबौ गांव में रहने वाला दीना से उसकी मुलाकात हुई। दीना की बातों में आकर महिला उसके साथ जरबौ आ गई। यहां बीस दिन बंधक बनाए रखने के बाद दीना उसे बेचने के लिए दिल्ली ले जा रहा था। झांसी स्टेशन पर मौका पाकर महिला जीआरपी के पास पहुंच गई। उसने बताया कि उसका बेटा दीना की बहन के पास है। महिला के पति को उसके बरामद होने की सूचना दे दी गई है। पति बिहार में राजमिस्त्री का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें