फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम-कमिश्नरी पहुंचे ठगी के शिकार युवक-Dehat

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों से गुहार लगाने पहुंचे ठगी के शिकार युवक
विज्ञापन

- नौकरी दिलाने के नाम पर संस्था पर पैसे लेने का है आरोप
- कमिश्नर और डीएम से नहीं हो पाई सकी मुलाकात
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नौकरी दिलाने के नाम पर एक संस्था द्वारा ठगे गए कई युवक मंगलवार को कमिश्नर और डीएम के पास गुहार लगाने पहुंचे। हालांकि, दोनों अधिकारियों से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। युवाओं का आरोप है कि संस्था उनकी रकम वापस नहीं कर रही है। पुलिस ठगी करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

इलाइट चौराहा के पास कार्यालय खोलने वाली एक संस्था ने बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने के सपने दिखाकर पैसे ले लिए गए थे। संस्था ने अपने ही कार्यालय में नौकरी दे दी। कुछ समय बीतने के बाद जब वेतन नहीं मिला तो युवाओं ने हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने संस्था के कार्यालय पर दबिश देकर खाते सीज कर दिए। बाद में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। ठगी का शिकार हुए युवाओं ने आरोप लगाया कि संस्था के पदाधिकारी पैसे वापस करने के लिए तारीख पर तारीख देते रहे लेकिन अब तक उन्हें रकम वापस नहीं की गई। इसीलिए मंगलवार को वह पहले डीएम ऑफिस पहुंचे। डीएम से मुलाकात न होने पर कमिश्नरी पहुंच गए। कमिश्नर के जिले से बाहर होने के कारण युवाओं की उनसे भी मुलाकात नहीं हो सकी। युवाओं का आरोप है कि संस्था के पदाधिकारी अभी भी लोगों को गुमराह करने में लगे हैं। पुलिस मिलीभगत के चलते संस्था पर ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें