फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम: (जालौन) दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर की मौत-City

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन के ध्यानार्थ
विज्ञापन

.............................
श्रेणी - अपराध
-------------
खड़े ट्रक से ट्रक टकराया, ड्राइवर की मौत
- पूंछ में हाईवे पर हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
पूंछ थाना इलाके में हाइवे पर खड़े ट्रक से सामने से आ रहा दूसरा ट्रक टकरा गया, जिससे खड़े ट्रक के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला जालौन के कालपी थाना इलाके के लमसर निवासी रामबाबू अहिरवार का पुत्र जितेंद्र (27) ट्रक ड्राइवर था। रविवार की शाम तकरीबन साढ़े छह बजे वह पूंछ थाना इलाके में हाईवे पर ट्रक का सीसा साफ कर रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से ट्रक आया और अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें