पुलिस ने चेकिंग में पकड़ी एक लाख से अधिक रकम
झांसी। शनिवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इलाइट चौराहा पर चेकिंग के दौरान नवाबाद पुलिस ने बाइक सवार युवक से एक लाख से अधिक रुपये बरामद किए। पकड़ी गई रकम पेट्रोल पंप की बताई जा रही है। पुलिस ने रुपये जब्त कर फ्लाइंग स्क्वॉयड को सूचना दी है।
शनिवार की शाम नवाबाद प्रभारी निरीक्षक संजय अपनी टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच बाइक सवार दो युवकों को रोककर चेकिंग की गई। बाइक की डिग्गी से पुलिस ने 1,04,500 रुपये बरामद किए। युवक ने अपना नाम कोतवाली के बड़ागांव स्थित मोहल्ला खत्रयाना निवासी पवन साहू बताया। उक्त रकम एक पेट्रोल पंप की बताई जा रही है। पुलिस ने रकम जब्त कर फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम को सूचना दी। वहीं, पुलिस ने चेकिंग कर करीब एक दर्जन से अधिक वाहनों के चालान काटे। इसी बीच करीब बीस गाड़ियों से काली फिल्म व हूटर उतारे।