फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी भेजने के नाम पर ढाई लाख ठगने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मुजफ्फरनगर के एक व्यक्ति ने शनिवार को मवाना थाने पहुंचकर दो लोगों पर ठगी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी शाहिद पुत्र फारूख ने बताया कि लगभग दस माह पहले रसूलपुर निवासी एक युवक ने उसके भांजे चांद को सऊदी अरब भेजने के नाम पर ढाई लाख रुपये लिये थे। आरोप है कि दस माह बीत जाने के बाद भी न तो उसे सऊदी अरब काम के लिए भेजा और न ही उसके रुपये लौटाए। आरोपी उन्हें आए दिन टरका रहा है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें