फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद सैनिकों की पतिनयों पर की आपतिजनक टिप्पणी-CTY

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद सैनिकों की पत्नियों पर की आपत्तिजनक टिप्पणी
विज्ञापन

झांसी। पुलवामा में शहीद सैनिकों की पत्नियों पर एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की। मामला एसएसपी के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने एफआईआर के निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया की पोस्ट को लाइक करने वाले भी फंसेंगे। इसको लेकर संबंधित पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले में सैनिक शहीद हो गए थे। उनकी शहादत को जहां पूरा देश नमन कर रहा है वहीं महानगर के एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर शहीद की पत्नियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। सोशल मीडिया पर हुई टिप्पणी के बाद कई लोगों ने नाराजगी भी जाहिर की। गोपनीय शिकायत के बाद एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने पूरा मामला तलब कर एफआईआर के निर्देश दिए हैं। मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। बताया गया है कि सोशल मीडिया के इस मेसेज को कुछ लोगों ने लाइक भी किया है। लाइक करने वाले भी पुलिसिया जांच में फंसेंगे। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि यह मामला गंभीर है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द जांच कर पता लगाकर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। इस तरह के आपत्तिजनक मेसेज के बाद पुलिस के साथ साइबर सेल ने निगरानी बढ़ा दी है। सोशल मीडिया के मेसेजों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें