शराब पीने के दौरान झगड़ा बना हत्या का कारण
- समथर में खेत पर घायल अवस्था में मिला था भारत
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। थाना समथर में खेत पर मिले भारत (23) की हत्या शराब पीने के बाद झगड़े में हुई मारपीट के कारण हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना समथर के मोहल्ला अंबेडकर नगर स्थित एक खेत में ग्रामीणों ने भारत को खून से लथपथ हालत में पड़े मिले थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए थे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी थी। पुलिस को पड़ताल के दौरान पता चला कि घटना वाले दिन मृतक भारत आरोपी शिवदयाल अहिरवार के साथ खेत में शराब पी रहे थे। इसी बीच दोनों के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया था। जिसमें शिवदयाल ने लाठी डंडों से हमला कर दिया था, जिसमें भारत गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी मृत समझकर मौके से भाग निकला था। भागते समय कुछ लोगों ने उसे देखा भी था, जहां बाद में गांव से ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।