फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम- चारों लुटेरों ने बिजली कर्मचारी के साथ की थी लूट-City

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

..........
लुटेरों ने कबूली बिजली कर्मचारी से लूट
कई घटनाओं को दिया अंजाम, महिलाएं रहती निशाने पर, कई चेन व समान बरामद
शहर में बड़ी लूट करने की बना रहे थे योजना
अमर उजाला ब्यूरे
झांसी। कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े चारों लुटेरों ने बिजली कर्मचारी के साथ लूट की वारदात को कबूल किया है। चारों ने शहर में कई घटनाओं को अंजाम दिया है। इनके निशाने पर महिलाएं रहती थीं। इनके पास से कई चेन और सामान बरामद हुआ है। ये शहर में किसी बड़ी लूट करने की योजना बना रहे थे।
सात अगस्त की रात पंचकुइयां निवासी भाजपा नेता संजीव अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ स्कूटर पर सवार होकर मिशन कंपाउंड में एक जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। आंतिया तालाब से मिशन कंपाउंड गेट के सामने निकलने वाले शार्टकट रास्ते से गुजरते समय तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद चाकू दिखाकर उनकी पत्नी के गले से सोने की जंजीर लूटकर भाग निकले थे। पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया था। कोतवाली लाकर पूछताछ के बाद स्वॉट टीम प्रभारी व कोतवाल उमेश चंद्र त्रिपाठी व नवाबाद पुलिस ने पंचवटी कॉलोनी के पास स्थित दूल्हा सैयद की मजार के पास से नवाबाद के मैरी निवासी देव उर्फ दिलीप परिहार, दतिया के थाना गोदर अंतर्गत गांव तेलना निवासी अनुज यादव, कोतवाली के बंगलाघाट स्थित हजरयाना निवासी यदुवीर यादव और आशू खान को पकड़ लिया, जिनके कब्जे से लूटी गई तीन सोने की चेनें, एक बाइक, तमंचा, कारतूस और साढ़े चौबीस हजार रुपये बरामद किए थे।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला है कि पकड़े गए बदमाश शहर में एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। लूटे गए माल को यह लोग महंगे कपड़े, मोबाइल आदि अपने शौक और मौजमस्ती में खर्च करते थे। इनके निशाने पर ज्यादातर महिलाएं ही रहती थीं।

ये घटनाएं की
। 20 अप्रैल को हाइडिल कॉलोनी में रहने वाले बिजली विभाग के कर्मचारी रामविशाल का बैग लूटा इसमें चार लाख रुपये और दो एफडी थीं
- 5 अगस्त को थाना नवाबाद में एक महिला की गले से सोने की चेन छीनकर ले गए थे।
- 22 जुलाई को भारत पेट्रोल पंप के पास से भी दो महिलाओं की चेन ली थी।

बाइक बदलकर करते थे लूट
पकड़े गए सभी बदमाशों के पास बाइकें थीं। वह बाइकें बदल-बदलकर घटना को अंजाम देते थे, ताकि पीड़ित उसकी शिनाख्त न कर लें। वह बाइकों की नंबर प्लेटें भी हटा देते थे। हर वारदात के लिए अलग-अलग बाइक का उपयोग करते थे।
विज्ञापन


इन्होंने दबोचा
स्वॉट टीम प्रभारी व कोतवाल उमेश चंद्र त्रिपाठी, नवाबाद निरीक्षक स्वास्तिक द्विवेदी, उपनिरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक अनुपम मिश्रा, सद्दाम हुसैन, विक्रम सिंह, शैलेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, नरेंद्र सिंह, आदित्य कुमार अवस्थी, कांस्टेबल भानू प्रताप, अंकित दीक्षित।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें