फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11.42 लाख की अवैध शराब पकड़ी

Mon, 17 Aug 2015 12:44 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव को प्रभावित करने के लिए मंगाई गई अवैध अंग्रेजी शराब का जखीरा सीपरी बाजार थाना पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने खेत पर बने मकान से 11.42 लाख रुपये की शराब पकड़ी है। इस मामले में पुलिस ने मकान मालिक को पकड़ लिया है, जबकि शराब मंगाने वाला दो साथियों के साथ भाग निकला।
विज्ञापन

सीपरी बाजार पुलिस को सूचना मिली कि पंचायत चुनाव को प्रभावित करने के लिए कुछ लोगों ने कानपुर हाइवे की ओर जाने वाले मार्ग के पास स्थित एक खेत पर बने मकान में अंग्रेजी शराब का अवैध भंडारण कर रखा है। इस पर पुलिस ने शनिवार को घेराबंदी कर मकान पर छापा मारा। पुलिस के अनुसार मौका पाकर मानवेंद्र सिंह यादव निवासी टांडा थाना मोंठ अपने दो साथियों के साथ भाग निकला। मकान के अंदर से पुलिस को ट्राली में रखी1400 पेटी के अंदर अंग्रेजी शराब किंगडम प्रीमियम ह्विस्की के 67200 क्वार्टर मिले। जांच में पाया कि शराब अरुणाचल प्रदेश की है, जिसे चंडीगढ़ से लाकर अवैध रूप से भंडारण किया गया था। पुलिस ने मकान स्वामी अनिल यादव उर्फ बबलू यादव पुत्र राम सहाय यादव निवासी सिमरधा सीपरी बाजार को गिरफ्तार कर लिया।  अनिल ने  बताया कि भागे मानवेंद्र सिंह यादव ने उससे सामान रखने के लिए पांच हजार रुपये प्रति माह किराए पर मकान लिया था।
थानाध्यक्ष कामता प्रसाद ने बताया कि बरामद शराब की अरुणाचल प्रदेश के बाजार में कीमत 11.42 लाख रुपये है। पुलिस अवैध शराब का भंडारण करने वालों की तलाश में जुट गई है। छापा मारने वाली टीम में एसओ, एसआई राजेंद्र सिंह यादव, पुत्तनलाल प्रजापति, जसवंत सिंह आदि थे।
विज्ञापन


दो सौ लीटर शराब व तमंचा समेत तीन गिरफ्तार
नवाबाद थाना पुलिस ने मेडिकल बाईपास तिराहा पर चेकिंग के दौरान मारुति वैन संख्या यूपी 95ई - 4711 से 200 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। शराब के साथ तीन लोगों को पुलिस ने दबोच लिया है। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम पुष्पेंद्र राजपूत, चंदन राजपूत पुत्रगण मलखान राजपूत निवासी मोहल्ला खरगापुर रोड थाना पलेरा टीकमगढ़ व मोहन राजपूत पुत्र बालकदास निवासी मगरई थाना जतारा टीकमगढ़ बताया है। उनके पास से तमंचा व चार कारतूस भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें