स्वतंत्रता दिवस का पर्व पूरे जिले में हर्षोल्लास के
साथ मनाया गया। जिले के सरकारी, अर्द्ध सरकारी, संस्थाओं आदि स्थानों पर
ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद शहीद पार्क में पहुंचकर महापुरुषों की
प्रतिमाओं पर माल्यार्पण अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कलेक्ट्रेट में
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को डीएम ने सम्मानित किया।
विभिन्न विद्यालयों ने प्रभात फेरी निकालकर मानव श्रृंखला बनाई।
शनिवार
को आजादी की 69वीं वर्षगांठ पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यालय में
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट भवन में ध्वजारोहण कर कहा कि यह आजादी हमें अपने
वीर सपूतों के बलिदानों की वजह से मिली है।
अब जिम्मेदारी हम सबकी है कि
इसे अक्षुण्य बनाए रखें। जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के
परिजनों को सम्मानित किया। गांधी पार्क में समाधि स्थल डीएम सहित अन्य
अधिकारियों व नगर पालिका अध्यक्ष विटोल निषाद ने पुष्प चढ़ाए।
अपर
जिलाधिकारी कुं ज बिहारी अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया।
विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर मानव श्रंखला
बनाई।
जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे गए और बेबी शो का आयोजन हुआ।
बीआरसी कुछेछा स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों
के दौरान बीएसए इंद्रजीत प्रजापति, खंडशिक्षाधिकारी विनय विश्वकर्मा,
हरीप्रकाश कुशवाहा, विमल सचान, शिवदर्शन सहित प्रक्षिशु शिक्षक मौजूद रहे।
सरस्वती शिशु मंदिर में मुख्य अतिथि जीजीआईसी की पूर्व प्रधानाचार्य सुनीता
निगम ने मां सरस्वती पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। संचालन
अनिल शर्मा ने किया।
प्रधानाचार्य जयवीर सिंह, श्यामबाबू मन्नारायण
द्विवेदी मौजूद रहे। ऑल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में
एलडीएम एसके साहू ने ध्वजारोहण किया। संस्थान के निदेशक केशव बाजपेई मौजूद
रहे।