फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
विज्ञापन

झांसी। विशेष न्यायाधीश दस्यु प्र्रभावित क्षेत्र अपर सत्र न्यायाधीश पीएन राय की अदालत ने सुनवाई के दौरान पेश न होने पर कानपुर में तैनात निरीक्षक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। साथ ही कानपुर के मुख्य कोषाधिकारी को वेतन रोकने के लिए पत्र भी लिखा है। अदालत में सरकार बनाम रामप्रकाश प्रकरण चल रहा है। सतर्कता विभाग कानपुर में तैनात सिकंदर खान अदालत में साक्ष्य के लिए पेश नहीं हुए। इस पर अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किए। साथ ही अपर पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के लिए पत्र लिखा है। इसके अलावा, कानपुर के मुख्य कोषाधिकारी को वेतन रोकने के लिए पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन


तमंचे समेत दो गिरफ्तार
झांसी। कोतवाली पुलिस ने तमंचा समेत दो को गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह ने लार्ड महाकालेश्वर मंदिर के पास से चिरगांव निवासी सौरभ यादव और गौरव को पकड़ा। दोनाें के पास से तमंचा व कारतूस भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें