फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhidin bikes tire exploded , killing two

Thu, 05 Nov 2015 01:32 AM IST
झांसी न्यूज
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ग्वालियर रोड स्थित सूती मिल के पास बुधवार को अपराह्न टायर फटने से दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन


अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे सदर बाजार थानांतर्गत सिंघर्रा भट्टागांव निवासी शैलेंद्र कुशवाहा (24) पुत्र प्रज्ञान सिंह बिना नंबर की हीरो बाइक लेकर अंबाबाय की तरफ जा रहा था। वहीं, सूरज (32) पुत्र जहार सिंह निवासी अंबाबाय बाइक संख्या यूपी93एएल- 9845 से झांसी शहर की तरफ आ रहा था। सूती मिल के पास अचानक  शैलेंद्र कुशवाहा की बाइक का अगला टायर फट गया। इससे तेज गति से जा रही बाइक अनियंत्रित होकर दूसरी बाइक से टकरा गई।
विज्ञापन


 टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। दोनों बाइकों के चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर ग्वालियर रोड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक भी अपने कब्जे में ले लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें