फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी कराओ या प्रेमी को जेल भेजो

Thu, 05 Nov 2015 01:29 AM IST
झांसी न्यूज
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। घर से भागकर मुुंबई जा रही एक युवती जीआरपी को झांसी स्टेशन पर भटकती मिल गई। थाने में युवती जिद पकड़ गई या तो उसकी शादी कराओ अन्यथा प्रेमी को जेल भेजो। जीआरपी ने युवती को चेतना संस्था के सुपुर्द कर उसके परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन



हरदोई निवासी एक युवती का पड़ोस में रहने वाले एक युवक से प्रेम चल रहा है। युवती बारहवीं की छात्रा है। युवती के परिजनों को उनके संबंध पर एतराज है। इस कारण युवती ने अपने प्रेमी से कहा कि वह दोनों मुंबई भाग चलते हैं। वहां शादी कर लेंगे। योजना के तहत युवती हरदोई से बस द्वारा लखनऊ आ गई। वहां उसे प्रेमी नहीं मिला। रुपये न होने पर उसने कान की बाली को लखनऊ में बेच दिया। इसके बाद प्रेमी को फोन कर कहा कि वह मुंबई आ जाए, वह वहीं मिलेगी। इसके बाद वह ट्रेन में बैठ गई। ट्रेन में उसे लगा कि उसका प्रेमी मुंबई नहीं आएगा तो वह झांसी स्टेशन पर उतर गई। थाने लाई गई युवती से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें