फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: निरीक्षण में बंद मिले 11 स्कूल, रोका गया शिक्षकों का वेतन

Sun, 28 Jan 2024 12:20 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। खंड शिक्षा अधिकारियों ने बीते सप्ताह 16 से 24 जनवरी तक जिलेभर में प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इसमें 11 विद्यालय बंद मिले। अब बीएसए ने इन विद्यालयों के शिक्षक समेत समस्त स्टाफ का वेतन रोका गया। साथ ही शिक्षक-कर्मचारियों से जवाब तलब किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बामौर ब्लॉक का प्राथमिक विद्यालय दूधी, गुरसराय ब्लॉक का प्राथमिक विद्यालय जलालपुरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय विक्रमपुरा बंद मिला। वहीं मऊरानीपुर में प्राथमिक विद्यालय पिपरोखर, प्राथमिक विद्यालय चुरारी, प्राथमिक विद्यालय गांधीगंज नवीन, मोंठ में प्राथमिक विद्यालय छापर, उच्च प्राथमिक विद्यालय छापर, उच्च प्राथमिक विद्यालय बुढ़ेराघाट, प्राथमिक विद्यालय पिरोना और उच्च प्राथमिक विद्यालय पिरौना बंद मिला। एबीएसए से निरीक्षण आख्या मिलने के बाद बीएसए ने इन स्कूलों में कार्यरत 50 शिक्षक व कर्मचारियों का वेतन रोका है। बीएसए नीलम यादव ने बताया कि सभी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों से जवाब मांगा गया है। साथ ही वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें