फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलकर्मी के नाम से क्रेडिट कार्ड बनवाकर मौज मस्ती करने वाले पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेलकर्मी के नाम से क्रेडिट कार्ड बनवाकर ठगी करने वाले दो शातिर अपराधियों को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 21 हजार रुपये, मोबाइल, सिमकार्ड व डेबिड कार्ड भी मिला है।
विज्ञापन

एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि थाना सीपरी बाजार क्षेत्र निवासी संजय द्विवेदी रेलवे में लोको पायलट हैं। कुछ दिन पहले युवकों ने उनके नाम से क्रेडिट कार्ड बनवा लिया था। कागजातों में हेरफेर कर क्रेडिट कार्ड अपने पते पर हासिल कर लिया था। क्रेडिट कार्ड आने के बाद खरीदारी शुरू कर दी थी। जानकारी मिलने के बाद संजय ने साइबर थाना पुलिस से शिकायत की थी। मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी थी। पड़ताल के दौरान टीम को अहम जानकारियां मिली थीं। शनिवार को लोकेशन मिलने के बाद साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह व एसआई राहुल सिंह ने राजकीय इंटर कॉलेज मैदान के पास से कोतवाली के पठौरिया निवासी राहुल शर्मा व अलीगोल खिड़की निवासी अमीन खान को पकड़ा। तलाशी लेने पर दोनों के पास से 21 हजार रुपये, चार मोबाइल, सिमकार्ड एक डेबिड कार्ड भी मिले। दोनों ने बताया कि क्रेडिट कार्ड के जरिए वह 53 हजार रुपये खर्च कर चुके थे। टीम में नरेश कुमार, अनिल कुमार व मनोज कुमार भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें