फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजौली में 105 एकड़ में बनेगा गोवन्य विहार

विज्ञापन
cow van vihar - फोटो : demo
विज्ञापन
छुट्टा जानवरों को रखने के लिए नगर निगम द्वारा बिजौली में कान्हा उपवन का निर्माण कराया जा रहा है, जो मार्च में शुरू हो जाएगा। इसके अलावा बिजौली में ही 105 एकड़ जमीन पर गोवन्य विहार का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। दस करोड़ रुपये इस पर खर्च होगा। इन दोनों के शुरू हो जाने से शहर को छुट्टा जानवरों की समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में छुट्टा जानवर बड़ी समस्या है। प्रदेश सरकार से बुंदेलखंड के सभी सातों जिलों से गोवन्य विहार बनाने के लिए प्रस्ताव मांगे थे। हर जिले में एक-एक हजार छुट्टा जानवर रखने की क्षमता होगी। नगर निगम ने बिजौली में गोवन्य विहार बनाने का प्रस्ताव भेजा था, जिसे स्वीकृति मिल गई है। बिजौली में 105 एकड़ जमीन पर गोवन्य विहार बनाया जाएगा।
नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया ने शनिवार को बिजौली क्षेत्र का निरीक्षण किया और कहा कि इस पर जल्द काम शुरू किया जाएगा। गोवन्य विहार बनाने के लिए शासन से दस करोड़ रुपये दिए जाएंगे। यह गोवन्य विहार छुट्टा जानवरों के लिए खुला अभ्यारण्य होगा, जहां छुट्टा जानवर आराम से रह सकेंगे। यहां जानवरों के लिए खाने-पीने का इंतजाम नगर निगम करेगा। गोवन्य विहार में जानवरों के लिए शेड और चरही बनाई जाएंगी। संपत्ति विभाग को निर्देश दिए कि जमीन की पैमाइश कराएं, बाउंड्रीवाल बनाने का भी प्लान प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कान्हा उपवन का काम मार्च तक पूरा करें
बिजौली में बन रहे दो सौ छुट्टा जानवरों की क्षमता वाले कान्हा उपवन का निरीक्षण करते हुए नगर आयुक्त ने कहा कि मार्च तक हर हाल में काम पूरा किया जाए। उन्होंने कान्हा उपवन के पीछे नगर निगम की खाली पड़ी जमीन को कान्हा उपवन में शामिल करने के निर्देश दिए, ताकि कान्हा उपवन की क्षमता बढ़ाई जा सके। इसका निर्माण 1.61 करोड़ रुपये से कराया जा रहा है। उन्होंने बिजौली में बने कांजी हाउस का निरीक्षण किया। बंद जानवरों को देख कर खुली धूप में रखने के निर्देश दिए, ताकि कोई जानवर ठंड से बीमार न हो। उन्होंने कांजी हाउस में पौधरोपण कराने, दीवारों पर गायों की लीला तथा इससे जुड़े अन्य चित्र बनाने को कहा, ताकि कांजी हाउस आकर्षक नजर आए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें