फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंगहोमों को कोरोना जांच के लिए रोज मिलेंगी 50 किट

विज्ञापन
covid test
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस की जांच के लिए नर्सिंगहोमों को रोज 50 एंटीजन किट मिल सकेंगी। नई व्यवस्था होने से नर्सिंगहोमों को मरीजों का उपचार करने में सहूलियत होगी। हालांकि, प्रत्येक किट का ब्योरा 48 घंटे के अंदर अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग को देना होगा।
विज्ञापन

कोरोना वायरस की जांच के लिए आठ-दस नर्सिंगहोमों को प्रशासन की तरफ से एक बार लगभग 500 किट दी गई थीं। इसका अस्पतालों ने उपयोग भी कर लिया। इसके बाद नर्सिंगहोम एसोसिएशन की तरफ से भी मांग की जा रही थी कि उन्हें जांच किट उपलब्ध कराई जाएं, ताकि ओपीडी या फिर ऑपरेशन के लिए आने वाले मरीजों की कोरोना की जांच हो सके। इससे डॉक्टर भी सुरक्षित रहें। अब नर्सिंगहोम रोजाना 50 एंटीजन किट तक स्वास्थ्य विभाग से ले सकेंगे। हालांकि, किट का ब्योरा 48 घंटे के अंदर देना होगा। जांच के दौरान अस्पतालों को मरीज का आधार कार्ड और मोबाइल नंबर भी लेना होगा। ताकि, यदि कोई मरीज जांच कराने के बाद चला जाता है, तो उसके पते की जानकारी हो सके। वहीं, सैंपल लेने के दौरान भी कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन करना होगा। कर्मचारी को पीपीई किट पहननी होगी। एंटीजन किट से जांच में रिपोर्ट आने में 20 मिनट का समय लगता है। ऐसे में मरीजों को रिपोर्ट का इंतजार करना होगा।
वर्जन..
अब कोई भी नर्सिंगहोम प्रतिदिन अधिकतम 50 एंटीजन किट तक स्वास्थ्य विभाग से ले सकता है। 48 घंटे के अंदर नर्सिंगहोमों को किट के उपयोग के संबंध में स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देनी होगी। ऐसे में जरूरत के हिसाब से ही अस्पताल किट लें। - निलय जैन, सचिव, झांसी नर्सिंगहोम एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें