फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 किमी में दोगुने हो गए कोविड किट के रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रदेशभर में गूंज रहे कोविड किट घोटाले में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। मंडल के ललितपुर और झांसी जिले के दो ब्लॉकों में 25 किमी में कोविड किट के रेट दोगुने हो गए हैं। मामले को लेकर प्रदेश स्तर पर एसआईटी जांच चल रही है। लेकिन दामों में बड़ा अंतर घोटालेबाजों की पोल खोल रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने कोरोना काल में ग्राम पंचायतों को कोविड किट खरीदने के निर्देश दिए थे। इसके लिए शासन ने करीब 2800 रुपये की कीमत तय की थी। लेकिन ग्राम पंचायतों ने कोविड किट खरीद में बड़ा घालमेल किया। झांसी में प्रदेश में सबसे महंगे रेट पर ऑक्सीमीटर और इन्फ्रारेड थर्मामीटर खरीदे गए। आलम यह है कि मंडल के जिलों में हुई खरीद के दामों में दोगुने से अधिक का अंतर है। झांसी के बबीना ब्लॉक की बात करें तो यहां 56 ऑक्सीमीटर और इन्फ्रारेड थर्मामीटर खरीदे गए। शासन को भेजी गई सूची के मुताबिक बबीना ब्लॉक में 3970 रुपये का ऑक्सीमीटर खरीदा गया। जबकि इन्फ्रारेड थर्मामीटर 4487 रुपये का खरीदा गया है। वहीं बबीना ब्लॉक के नजदीक 25 किमी दूर स्थित ललितपुर जिले के तालबेहट ब्लॉक में
ऑक्सीमीटर करीब 1300 से 2000 रुपये और इन्फ्रारेड थर्मामीटर 2100 रुपये से 2900 रुपये तक का खरीदा गया। कुल मिलाकर देखा जाए तो थोड़ी सी दूरी में ऑक्सीमीटर और इन्फ्रारेड थर्मामीटर की कीमतों में करीब दो-दो हजार रुपये का अंतर है। इससे साफ है कि जिले में बड़े स्तर पर कोविड किट में घोटाला हुआ है। प्रदेश में घोटाला खुलने के बाद जिले में खासा हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

तेज हुई एसआईटी की जांच
प्रदेश सरकार ने कोविड किट घोटाले को लेकर एसआईटी जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही टीम झांसी आकर संबंधितों से पूछताछ कर सकती है। इसे लेकर पूरे महकमे समेत ग्राम पंचायतों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें