फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में 50 फीसदी बेड भरे

विज्ञापन
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
विज्ञापन
झांसी। कोरोना के बढ़ते मरीजों के चलते महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में 50 फीसदी बेड भर गए हैं। ऐसे में अब वार्ड नंबर 2बी खोलने की तैयारी है। गंभीर रोगी बढ़े तो वार्ड नंबर पांच भी खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक को कोविड अस्पताल बनाया गया है। यहां पर एक, दो और तीन नंबर वार्ड में कम गंभीर मरीज भर्ती किए जाते हैं। जबकि, चार और पांच नंबर आईसीयू वार्ड में गंभीर मरीजों को भर्ती किया जाता है। कोविड अस्पताल में आईसीयू वार्ड समेत 228 बेड हैं। मौजूदा समय में यहां पर सौ से अधिक बेड मरीजों से भरे हुए हैं। लगातार बढ़ रहे कोरोना के दायरे ने फिर से मेडिकल कॉलेज प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। कॉलेज प्रशासन ने बृहस्पतिवार को ही वार्ड नंबर दो खोला था, जो अब आधे से ज्यादा भर गया है। अब वार्ड नंबर 2बी खोलने की तैयारी है। इसके अलावा गंभीर मरीज बढ़ते हैं तो फिर चार नंबर आईसीयू खोल दिया जाएगा।
मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में 228 बेड हैं। मौजूदा समय में लगभग सौ बेड भर गए हैं। अभी भी सवा सौ बेड खाली हैं। इसके अलावा 50 बेड का नौ नंबर ऑर्थोपेडिक वार्ड भी रिजर्व में हैं। जरूरत पड़ी तो यहां भी मरीजों को भर्ती किया जाएगा। - डॉ. पारस गुप्ता, सहायक कोविड नोडल अधिकारी, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें