फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनावः बसपा व सपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

विज्ञापन
पंचायत चुनाव को लेकर सपा और बसपा ने प्रत्याशी की सूची जारी की है। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
बसपा ने 12 उम्मीदवार और घोषित किए
विज्ञापन

झांसी। बहुजन समाज पार्टी ने जिला पंचायत के 24 वार्डों में से 12 पर बृहस्पतिवार को उम्मीदवार घोषित किए थे। शेष 12 वार्डों के प्रत्याशियों की घोषणा शुक्रवार को की गई।
बसपा जिलाध्यक्ष राजू राजगढ़ ने बताया कि वार्ड नंबर तीन (भरोसा) से कृष्ण कुमार, वार्ड छह (बघेरा) से अरविंद कुमार बादल, वार्ड आठ (फुटेरा बरुआसागर) से रिंकी, वार्ड नौ (रक्सा) से धर्मेंद्र चौधरी, वार्ड 10 (राजापुर) से गायत्री प्रसाद तिवारी, वार्ड 11 (खैलार) से अमित कुमार वर्मा, वार्ड 14 (बंगरा धवा) से सुशीला, वार्ड 15 (देवरी सिंहपुरा) से चंदन सिंह कुशवाहा, वार्ड 17 (स्यावरी) से कल्पना, वार्ड 18 (चुरारा) से संतराम भटपुरा, वार्ड 20 (मारकुआ) से रंजना तथा वार्ड नंबर 24 (विलाटीकरके) से मुन्नालाल दरोगा को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन

सपा ने तीन प्रत्याशी और घोषित किए
झांसी। समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को जिला पंचायत के तीन वार्डों के प्रत्याशियों की और घोषणा की। जबकि, इससे पहले सपा चार प्रत्याशियों के नाम तय कर चुकी है। बाकी सत्रह वार्डों के प्रत्याशियों की घोषणा सपा शनिवार को करेगी।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष महेश कश्यप द्वारा शुक्रवार को जारी की गई सूची में वार्ड नंबर एक (पूंछ) से माताप्रसाद, वार्ड नंबर तीन (भरोसा) से ग्यादीन अहिरवार व वार्ड नंबर 24 (विलाटीकरके) से राजेंद्र अहिरवार को प्रत्याशी बनाया है। जबकि, इससे पहले सपा वार्ड क्रमांक चार (सेमरी) से शिवदयाल यादव, वार्ड 13 (सकरार) से सविता, वार्ड 14 (बंगराधवा) से आशा तथा वार्ड नंबर 17 (स्वावरी) से मीरा को उम्मीदवार बना चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें