फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ट्रेनों के कोचों में जंजीरों पर लगाए गए कवर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। ट्रेनों के कोचों में आकस्मिक स्थिति में ट्रेन रोकने के लिए लगी रहने वाली जंजीरों को अब रेलवे ने कवर से ढक दिया गया है। ताकि, अनजाने में यात्री चेन पुलिंग न कर सकें।
ट्रेनों में आए दिन चेन पुलिंग की घटनाएं सामने आती रहती हैं। झांसी रेल मंडल में हर माह औसतन ढाई सौ से तीन सौ चेन पुलिंग के मामले सामने आते हैं। इनमें से ज्यादातर मामलों में यात्रियों से अनजाने में चेन पुलिंग हो जाती है। कोई कोच में लगी जंजीर पर सामान टांग देता है, जिससे जंजीर खिंच जाती है और गाड़ी रुक जाती है। अक्सर बच्चे भी खेल-खेल में चेन पुलिंग कर देते हैं। खासतौर पर एलएचवी कोचों वाली ट्रेनों में यह ज्यादा होता है, क्योंकि इन कोचों की जंजीर हल्के से झटके से खिंच जाती है। एक बार चेन पुलिंग होने पर गाड़ी तकरीबन आधा घंटे के लिए प्रभावित हो जाती है। इस समस्या के समाधान के लिए रेलवे द्वारा जंजीरों के ऊपर कवर लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कवर लग जाने से यात्री आकस्मिक स्थिति में ही चेन पुलिंग कर सकेंगे। उनसे अनजाने में चेन पुलिंग नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें