फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मौसेरे भाई बहन ने की लव मैरिज, घर वालों ने किया विरोध तो निगल गए जहर

Sat, 15 Jun 2024 05:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

जौरा गांव निवासी अन्नू (18) पुत्र फूलसिंह मोंठ में प्राइवेट काम करता है। उसकी रिश्ते की मौसी मध्य प्रदेश के दतिया जिले के एक गांव में रहती हैं। अन्नु अक्सर अपनी मौसी के घर जाता था। यहां अपनी मौसेरी बहन के साथ उसे प्रेम हो गया। 
विज्ञापन
मौसेरे भाई बहन ने की लव मैरिज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी स्थित मोंठ के जौरा गांव में मौसेरे भाई-बहन ने घर से भाग कर लव मैरिज कर ली। कुछ दिन पहले दोनों लौट कर घर आ गए थे लेकिन, परिजन उनके रिश्ते को मंजूर नहीं कर रहे थे। प्रेमी युगल का परिजनों से अक्सर विवाद होता था। दुखी होकर प्रेमी युगल ने शुक्रवार रात को जहर निगल लिया। गंभीर हाल में दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जौरा गांव निवासी अन्नू (18) पुत्र फूलसिंह मोंठ में प्राइवेट काम करता है। उसकी रिश्ते की मौसी मध्य प्रदेश के दतिया जिले के एक गांव में रहती हैं। अन्नु अक्सर अपनी मौसी के घर जाता था। यहां अपनी मौसेरी बहन के साथ उसे प्रेम हो गया। कुछ दिन पहले ही दोनों ने भाग कर शादी कर ली थी। इसके बाद वह घर लौट आए थे लेकिन, परिजन उनके विवाह को मंजूर नहीं कर रहे थे। दोनों अभी भी साथ में रहना चाहते हैं। परिवार के विरोध से दुखी होकर दोनों ने रात में जहर निगल लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें