शुक्रवार सुबह बबीना रोड पर बाइक सवार दंपती को ट्रक ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में दोनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां दोनों ने दम तोड़ दिया।
थाना रक्सा निवासी सुनील प्रजापति (38) अपनी पत्नी किरन (32) के साथ बाइक पर सवार होकर शुक्रवार सुबह थाना बबीना स्थित हेवदा गांव के पास स्थित खेत पर जाने को निकले। अभी दोनों हेवदा गां के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। उपचार से पहले दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।