फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसीः बेटे को लेने स्टेशन जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

Fri, 15 May 2020 10:35 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह बेटे को लेने स्टेशन जा रहे एक पिता की पारीछा पुल के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।

विज्ञापन


थाना गुरसराय के सरसेड़ा गांव निवासी करोड़े का पुत्र रवींद्र सूरत में मजदूरी करता था। लॉकडाउन के बाद से ही उनका पुत्र सूरत में फंस गया था। इससे परिजन भी परेशान थे। दो दिन पहले परिजनों को पता चला कि स्पेशल ट्रेन में सवार होकर उनका पुत्र शुक्रवार की सुबह झांसी आ रहा है। सुबह करीब 7 बजे करोड़े बाइक पर सवार होकर पुत्र को लेने स्टेशन रवाना हुए। अभी घर से निकलने के बाद वह पारीछा पुल के पास पहुंचे थे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। 

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां उपचार से पहले ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें