फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलक और प्रतीक ने जीता बेस्ट फाइटर अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बबीना। जिला मुथाई संघ की निगरानी में जिला स्तरीय मुथाई प्रतियोगिता का आयोजन नेशनल स्पोर्ट्स अकादमी पर संपन्न हुआ। जिसमें बेस्ट फीमेल फाइटर अवार्ड पलक साहू और बेस्ट मेल फाइटर अवार्ड प्रतीक सेन ने जीता है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जिला ओलंपिक संघ झांसी के सचिव कपिल कुमार गर्ग और सागर यादव रहे। विशिष्ट जिला मुथाई संघ के सचिव कैप्टन आर बी यादव, गुलफान कुरैशी और हरदयाल सिंह रहे।
वरिष्ठ प्रशिक्षक संजीव यादव की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में रक्षिता, झलक, पलक और रिया ने अपने-अपने वर्ग भाग में स्वर्ण पदक जीता। साथ ही प्रियंका, मांडवी ने रजत पदक जीता। वहीं, श्रेया, सौम्या, शिल्पी ने कांस्य पदक जीता। इसी के साथ बालक वर्ग में वेदांश, यस, आदित्य, राघव, प्रतीक और आकाश ने स्वर्ण पदक जीता और निहाल, सचिन और प्रशांत ने रजत पदक जीता। वहीं, दीपक, निहाल, देवेंद्र ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक रेफरी संजीव यादव रहे। साथ में सह निर्णायक दल में काजल जोशी, शिल्पी रायकवार, जितेंद्र पाल, कमल किशोर और दीपक रजक रहे। इस प्रतियोगिता के अंत में अतिथियों द्वारा सभी खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें