झांसी। कोरोना वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार ने गाइडलाइन जारी कर दी है। गाइडलाइन के अनुसार जिले भर के लोगों की स्वेच्छा के आधार पर ही कोराना का टीका लगाया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा चार चरणों में कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण किया जाएगा। शुरुआती दौर में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया जाएगा। उसके बाद 50 साल से नीचे बीमार व्यक्तियों के साथ ही 50 वर्ष व इससे अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा डाटा संग्रह कर कोविड पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है। उसके बाद शहर भर के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार बिना किसी दबाव के ही टीकाकरण किया जाएगा। उन्हीं लोगों का टीकाकरण किया जाएगा जो स्वेच्छा टीकाकरण कराना चाहेगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार मानव की स्वेच्छा के अनुसार के ही कोरोना का टीकाकरण किया जाएगा।