फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव बच्चे को मौत के मुंह से बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना पॉजिटिव बच्चे को डॉक्टर मौत के मुंह से निकाल लाए हैं। हालत गंभीर होने पर बच्चे को वेंटिलेटर पर रखना पड़ा था। अब ठीक होने के बाद बच्चे का इलाज ऑक्सीजन सपोर्ट पर किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित होने के बाद सात साल के बच्चे को रविवार को मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया था। मानसिक रूप से भी अस्वस्थ होने के कारण बच्चे को लगातार दौरे आ रहे थे। सांस तेज चलने पर उसे ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही थी। कुछ देर बाद उसकी नब्ज कमजोर और सांस फूलने लगी। इस पर बाल रोग विभाग के डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर भर्ती कर दिया। बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ओमशंकर चौरसिया ने बताया कि 24 घंटे तक वेंटिलेटर सपोर्ट पर रहने के बाद बच्चे की सेहत में सुधार हो गया। अब उसे दो लीटर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। जल्द ही वो पूरी तरह ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें