फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने लगाया प्री प्राइमरी कक्षाओं का ग्रहण

विज्ञापन
प्री प्राइमरी कक्षाओं के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
कोरोना ने लगाया प्री प्राइमरी कक्षाओं पर ग्रहण
विज्ञापन

झांसी। कोरोना संक्रमण का सबसे अधिक प्रभाव शिक्षा जगत पर पड़ा है। स्कूल बंद हो चुके हैं, परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। वहीं, नए शिक्षा सत्र से होने वाले बदलाव भी ठप पड़ गए हैं। आंगनबाड़ी केेंद्रों में नए शिक्षा सत्र से शुरू होने वाली प्री प्राइमरी कक्षाओं पर भी ग्रहण लग गया है। जबकि इसकी तैयारियां पूरी की जा चुकी थीं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों मेें आने वाले तीन से छह साल के बच्चों को पोषण के अलावा शिक्षा से जोड़ने के लिए प्री प्राइमरी कक्षाओं के संचालन की तैयारी की थी। इसके लिए साल भर बेसिक शिक्षा विभाग ने ब्लॉक स्तर पर आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ता और सहायिकाओं को प्रशिक्षण दिया था। बच्चों को शिक्षित करने के लिए अभ्यास पुस्तिकाओं और हस्तपुस्तिकाओं का काम भी पूरा हो गया था। जिले के हर ब्लॉक में प्रशिक्षण होने के बाद अप्रैल से आंगनबाड़ी केंद्रों में प्री प्राइमरी कक्षाओं को शुरू किया जाना था, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते कवायद रुक गई। अभी शासन ने इसे लेकर कोई निर्देश जारी नहीं किए हैं। बताया जाता है कि खेल-खेल में बच्चों को सिखाने के लिए सामग्री की खरीद भी हो चुकी है। अधिकारियों के मुताबिक स्थितियां ठीक होने के बाद प्री प्राइमरी कक्षाओं को शुरू किया जा सकता है। डीपीओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्री प्राइमरी कक्षाओं के लिए तैयारी पूरी है। कोरोना के चलते केंद्र बंद चल रहे हैं। स्थिति सही होने के बाद शासन के निर्देश के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें