फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी-ललितपुर में कोरोना के 1182 मरीज मिले, छह की मौत 

Sun, 25 Apr 2021 03:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

  • दोनों जिलों में थम नहीं रही कोरोना वायरस की रफ्तार 
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी और ललितपुर में कोराना वायरस की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को दोनों जनपदों को मिलाकर 1182 पॉजिटिव मिले। इसके अलावा सरकारी आंकड़ों में छह मरीजों की मौत हो गई।झांसी में शनिवार को 4136 सैंपलों की जांच की गई। आरटीपीसीआर मशीन से 1685, ट्रू नेट से 20 और एंटीजन किट से 2431 नमूनों की जांच हुई। इसमें 834 कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा छह मरीजों की मौत भी हो गई है, जिसमें अंसल बसेरा निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति, बाबूलाल कारखाना की 45 साल की महिला, खंडेराव गेट बाहर के 59 वर्ष के व्यक्ति, चंद्रशेखर आजाद मुहल्ला निवासी 67 साल के वृद्ध, दतिया गेट बाहर के 65 वर्षीय वृद्ध और हंसारी की 69 साल की वृद्धा शामिल हैं। 

अब झांसी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21437 और मरने वालों का आंकड़ा 217 हो गया है। जबकि, एक्टिव केस भी 7136 पहुंच गए हैं। रिकवरी रेट घटकर 65.69 प्रतिशत हो गया है। मौजूदा समय में लक्षण वाले 603 मरीज हैं, इसमें 128 की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, ललितपुर में शनिवार को 378 संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें