फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में जनता की क्या मदद कर रहे माननीय, पूछ रहे झांसी वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमितों की तेजी से बढ़ती संख्या के आगे सिस्टम लाचार हो चला है। ऑक्सीजन को लेकर हाहाकार की स्थिति बनी हुई है। मरीजों को अस्पतालों में आसानी से पलंग नहीं मिल पा रहे हैं। दवा, इंजेक्शन का भारी टोटा है। हर ओर बेबसी और दहशत का माहौल है। ऐसे में आशा भरी नजरों से लोग माननीयों की ओर देख रहे है। लोग सवाल खड़े कर रहे हैं कि कहां हैं हमारे विधायक, जिन्हें हमने अपना सिरमौर बनाया था। आपदा की इस घड़ी में वो हमारी मदद को आगे क्यों नहीं आ रहे हैं?
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण झांसी की धरती पर कोहराम मचाए हुए है। महज 25 दिन के भीतर ही 11,714 नए मरीज सामने आ चुके हैं। सरकारी और निजी अस्पताल ओवरलोड स्थिति में हैं। हालात ये हैं कि मेडिकल कॉलेज में स्थित कोविड अस्पताल में स्ट्रेचर व जमीन पर लिटाकर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। गंभीर रूप से संक्रमित भी अस्पताल में दाखिल होने के लिए भटक रहे हैं। ऑक्सीजन का इंतजाम करने के लिए मरीजों के परिजन यहां-वहां भटक रहे हैं। रेमडेसिविर इंजेक्शन मिल नहीं रहा है। दवाओं की कमी खड़ी हो गई है। कालाबाजारी भी खूब हो रही है। महानगर के सभी शमशान घाट रात दिन सुलग रहे हैं। यहां शवों की कतारें लगी हुई हैं। हर ओर बेबसी का आलम है। ऐसे में जनता विधायकों से पूछ रही है कि वे इस आपदा की घड़ी में हमारे लिए क्या कर रहे हैं। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है और जिले के चारों विधायक भी भाजपा से ही है। ऐसे में जनता को अपेक्षा है कि बगैर किसी राजनीतिक बाधा के विधायक संकट के इस दौर में मदद को आगे आएं।
रेलवे अस्पताल में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए दो दिन पहले ही 100 ऑक्सीजन सिलेंडरों की व्यवस्था कराई। यहां गंभीर कोरोना मरीजों का इलाज सुचारु रूप से जारी है। ऑक्सीजन कंस्ट्रेनर के लिए विधायक निधि से अलग से पचास लाख रुपये दिए गए हैं। ऑक्सीजन की कमी न हो, इसके लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। ऑक्सीजन एक्सप्रेस को झांसी लाने के लिए शासन स्तर पर कवायद की जा रही है।
विज्ञापन

- रवि शर्मा, सदर विधायक
मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल व आईसीयू वार्ड का लगातार निरीक्षण कर रहा हूं। मरीजों को बेहतर से बेहतर इलाज दिलाया जा रहा है। झांसी से सटे मप्र में स्थित रामराजा अस्पताल भी शुरू कराया है। इससे मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा। रोजाना दर्जनों की संख्या में मरीजों को अस्पताल में दाखिल करा रहा हूं। उनकी अन्य जरूरतें पूरी करने का काम भी किया जा रहा है।
- राजीव सिंह पारीछा, बबीना विधायक
सुबह से शाम तक केवल कोरोना मरीजों की मदद का ही काम रहता है। स्वास्थ्य संसाधन बढ़ाने के लिए लगातार शासन से बात चल रही है। एक-दो दिन में इसके परिणाम भी सामने आने लगेंगे। इतना ही नहीं, ऑक्सीजन एक्सप्रेस को झांसी लाने के लिए रेल मंत्री से संपर्क साधा गया है। उम्मीद है कि जल्द माहौल में सुधार आएगा। स्वास्थ्य संसाधन तेजी से बढ़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- जवाहर लाल राजपूत, गरौठा विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें