फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में टूटे सारे रिकॉर्ड, 1048 पॉजिटिव मिले, पांच की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रविवार को सीएमओ समेत 1048 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि, पांच मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। अब झांसी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22485 पहुंच गई है।
विज्ञापन

झांसी में रविवार को 4029 सैंपलों की जांच की गई। इसमें आरटीपीसीआर मशीन से 1856, ट्रू नेट से 34 और एंटीजन किट से 2139 नमूने जांचे गए। जांचों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी और सीएमओ कार्यालय के चिकित्सक, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और जेआर समेत 1048 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा पांच की मौत हो गई। मरने वालों में सिविल लाइन निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग, मेडिकल कॉलेज कैंपस के 53 साल के व्यक्ति, सीपरी बाजार के 55 वर्षीय व्यक्ति, रक्सा की 53 वर्षीय महिला और मऊरानीपुर के 53 साल के व्यक्ति शामिल हैं। अब संक्रमितों का आंकड़ा 22485 पहुंच गया है। जबकि, मरने वालों की संख्या 221 पहुंच गई है। एक्टिव केस भी 7821 पहुंच गए हैं। रिकवरी रेट घटकर 64.23 पहुंच गया है। मौजूदा समय में 780 लक्षण वाले मरीज हैं। इसमें 159 की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें