फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के चलते लंबी खिंच सकती हैं बीयू की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस की दूसरी लहर में हालात बेकाबू हो जाने के चलते अब बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं कैंपस और कॉलेजों की वार्षिक परीक्षाएं लंबी खिंच सकती हैं। बढ़ते संक्रमण के चलते मई में भी परीक्षाएं शुरू होने की संभावना कम नजर आ रही है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने कॉलेेजों की वार्षिक परीक्षाएं 15 अप्रैल से कराने का फैसला लिया था मगर कोरोना की दूसरी लहर का हमला हो गया। इसके बाद परीक्षाएं मई के प्रथम सप्ताह में कराने का निर्णय हुआ। मगर कोरोना से दिन-ब-दिन बिगड़ रहे हालातों के मद्देनजर हाल फिलहाल परीक्षाएं शुरू होने की संभावना बहुत कम है। ऐसे में जानकार उम्मीद जता रहे हैं कि परीक्षाएं लंबी खिंच सकती हैं।
अब दूसरे साल भी प्रमोट तो कैसे मिलेंगे नंबर
पिछले साल कोरोना के चलते भी प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं। ऐसे में प्रथम वर्ष वाले छात्रों को दूसरे साल मिलने वाले अंकों के आधार पर नंबर दिए जाने हैं। इसलिए बड़ी समस्या से ये खड़ी हो गई है कि यदि इस साल भी अंतिम वर्ष के छात्रों को छोड़कर बाकियों को प्रमोट करना पड़ा तो दूसरे साल के विद्यार्थियों को अंक किस आधार पर मिलेंगे। क्या फिर अंतिम वर्ष की परीक्षा का इंतजार किया जाएगा या फिर कोरोना संक्रमण थमने के बाद बीयू परीक्षा कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें