फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बृहस्पतिवार की दोपहर महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल की चौथी मंजिल से कोरोना संक्रमित महिला ने कूदकर जान दे दी। वह दो दिन से लगातार घर जाने की जिद कर रही थी।
विज्ञापन

मऊरानीपुर के नई बस्ती निवासी शिक्षक की पत्नी रेखा देवी को 18 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती किया गया था। वहां कोरोना की जांच कराने पर संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद महिला को सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक स्थित कोविड अस्पताल के वार्ड नंबर चार आईसीयू में भर्ती किया गया। यहां पर रेखा का इलाज चल रहा था। इसी बीच वह दो दिनों से स्टाफ से अस्पताल से डिस्चार्ज करने की मांग करने लगीं।
बृहस्पतिवार दोपहर में मरीजों को देखने पहुंचे डॉक्टरों से भी रेखा ने घर जाने की बात कही। इस पर डॉक्टरों ने उसे वार्ड नंबर आठ में शिफ्ट करने के लिए कह दिया। डॉक्टर वार्ड से बाहर निकले ही थे कि रेखा खिड़की की तरफ दौड़ पड़ी। उसके पीछे एक स्टाफ नर्स भी भागी। इसी बीच रेखा खिड़की पर खड़ी हो गई। स्टाफ नर्स ने उसका हाथ भी पकड़ा, तब तक उसने छलांग लगा दी। चार मंजिल ऊपर से गिरने से रेखा की हालत बेहद नाजुक हो गईं। कई जगहों से हड्डियां टूट गईं। इसके बाद तत्काल एंबुलेंस से इमरजेंसी ले जाया गया। वेंटिलेटर पर भर्ती कर प्राथमिक उपचार किया गया मगर कुछ ही देर बाद उसकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित रेखा की सेहत में सुधार हो रहा था। मगर उसे साइकोसिस हो गई थी। वह लगातार कह रही थी कि मुझे घर जाना है। डॉक्टरों के देखकर जाने के पांच मिनट वह वार्ड से बाहर निकलने के लिए दौड़ी। उसने खिड़की को दरवाजा समझ लिया और चौथी मंजिल से गिर पड़ी।
विज्ञापन

डॉ. एनएस सेंगर, प्राचार्य,
मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें