फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा से लौटे 32 छात्रों का रैपिड टेस्ट आया निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। 150 लोगों की रैपिड टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनमें राजस्थान के कोटा से झांसी आए छात्र-छात्राएं व अन्य लोग शामिल हैं। इससे सभी ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

लॉकडाउन हो जाने के बाद कोटा में कोचिंग कर रहे देश भर के छात्र-छात्राएं घर नहीं लौट पा रहे थे। छात्र-छात्राओं ने घर वापसी के लिए सोशल मीडिया पर मुहिम छेड़ दी। प्रदेश की योगी सरकार ने इसका संज्ञान लिया और विद्यार्थियों को रोडवेज बसों से वापस लाए। झांसी मंडल के लगभग सवा दो सौ छात्र-छात्राएं लौटे हैं, इसमें झांसी के 130 विद्यार्थी शामिल हैं। इन सभी की झांसी उतरने के दौरान थर्मल स्क्रीनिंग आदि की गई। किसी में भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिलने से स्थिति सामान्य थी लेकिन कोटा से लौटी गाजीपुर की छात्रा की रैपिड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। सोमवार रात में छात्र-छात्राओं के सैंपल लेने शुरू कर दिए गए। मंगलवार को छात्र-छात्राओं समेत 150 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें