फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिरगांव का पुरानाबाजार मोहल्ला नया हॉटस्पॉट

विज्ञापन
corona hotspot
विज्ञापन
चिरगांव (झांसी)। चिरगांव निवासी एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत होने के बाद कसबे के पुरानाबाजार मोहल्ले को नया हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। इसके अलावा हवेलीपुरा, बड़ापुरा, कोटपुरा, जुगयाना मुहल्ले को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया गया है। क्षेत्र में हॉटस्पॉट में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। साथ की मृतक व्यक्ति के परिवार के 16 सदस्यों का सैंपल लेकर कोरोना की जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मोंठ तहसीलदार लाल कृष्ण ने बताया कि हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट क्षेत्र में लोगों के सामने जरूरत के सामान की आपूर्ति के लिए व्यवस्था की जाएगी। साथ ही कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। इसमें लोग अपनी समस्याएं बता सकेंगे। लोगों के स्वास्थ्य की जांच भी की जाएगी। अधिशासी अधिकारी कल्पना शर्मा ने कहा कि वार्ड में निगरानी समिति बनी है। इसमें सभासद, आशा समेत अन्य सदस्य हैं, जो वार्ड की पूरी गतिविधि पर नजर रखेंगे। हॉटस्पॉट स्पॉट क्षेत्र को सैनिटाइज कराया जा रहा है। साथ ही पूरे क्षेत्र की घर-घर जाकर मैपिंग कराई जाएगी।
अंतिम संस्कार में जुटे लोग सकते में
बताया गया कि मृतक के अंतिम संस्कार के समय लगभग सौ लोग श्मशान घाट पर पहुंच गए थे। जैसे ही उनके पास यह खबर पहुंची कि व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव था, सभी सकते में आ गए। मृतक के घर में आटा चक्की भी लगी है, जिस पर लोग गेहूं पिसाने आते हैं, वे लोग भी चिंतित हैं। वहीं, बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने मुहल्ले को सील करना शुरू किया। फिर दोपहर तक दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में कराई थी डायलिसिस, 10 का भेजा सैंपल
झांसी। कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाला किडनी रोगी जिला अस्पताल में चार-पांच दिन पहले डायलिसिस कराने गया था। कांटेक्ट ट्रेसिंग के बाद दस का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा क्षेत्र के कई लोगों को भी क्वारंटीन किया गया है। इनका भी सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी।
बताया गया कि चिरगांव निवासी व्यक्ति पिछले दो साल से बीमार चल रहा था। उसकी किडनी फेल हो गई थी। जिला अस्पताल में वह सप्ताह में दो बार डायलिसिस कराने के लिए जाता था। कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद हिस्ट्री खंगाली गई तो पता चला कि चार-पांच दिन पहले उसने जिला अस्पताल में डायलिसिस कराई थी। इसके बाद एक डॉक्टर और नौ कर्मचारियों को क्वारंटीन कर सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें