फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड में बढ़ा कोरोना का कहर

विज्ञापन
corona attack in bundelkhand
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। मौजूदा समय में कोरोना संक्रमितों की संख्या 213 पहुंच गई है। पिछले दो महीनों में जहां 159 मरीज मिले थे, वहीं जून के शुरुआती पांच दिनों में ही कोरोना वायरस के 54 नए मामले सामने आए हैं। जो कि कुल संक्रमितों का 25 फीसदी हैं। ऐसे में लोगों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

जिस बुंदेलखंड में कोरोना वायरस ने काफी देर से दस्तक दी थी, अब वह तेजी से पांव पसारने लगा है। बुंदेलखंड के बांदा में 28 मार्च को कोरोना का पहला मामला सामने आया था। इसके बाद अप्रैल और मई के बाद जून आते-आते कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ने शुरू हो गए हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो 31 मई तक बुंदेलखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 159 थी। जून के शुरुआती पांच दिनों में कोरोना वायरस के 54 नए मामले सामने आ गए हैं। इसमें सर्वाधिक 27 मामले चित्रकूट के हैं। झांसी के दस, जालौन के छह, हमीरपुर के चार, बांदा के तीन और ललितपुर-महोबा में दो-दो कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिले हैं। विशेषज्ञों की मानें तो आगे बुंदेलखंड में संक्रमितों की संख्या में और इजाफा होगा। जैसे-जैसे जांच का दायरा बढ़ेगा, वैसे-वैसे कोरोना के नए मामले भी सामने आएंगे।
संक्रमितों में 70 से ज्यादा बाहर से लौटे लोग
प्रवासी श्रमिकों के आवागमन से भी कोरोना वायरस के मामले बुंदेलखंड में तेजी से बढ़ रहे हैं। झांसी, ललितपुर, जालौन, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा में ढाई लाख से ज्यादा प्रवासी श्रमिक दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात समेत विभिन्न राज्यों से लौट चुके हैं। श्रमिकों का बाहर से लौटना भी बुंदेलखंड में कोरोना वायरस के मामले बढ़ाने का एक मुख्य कारण है। आंकड़ों पर गौर करें तो पूरे बुंदेलखंड में बाहर से लौटे 70 से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। खुद शासन इस बात को मान चुका है कि बाहर से लौटने वाले अधिकतर प्रवासी कोरोना पॉजिटिव हैं। यही नहीं, बाहर से लौटने वाले प्रवासी श्रमिकों को होम क्वारंटीन में रहने के निर्देश हैं। मगर ये इन नियमों का भी उल्लंघन करते हुए घरों से बाहर निकल रहे हैं, खेतों पर काम कर रहे हैं। इन्हें कोई रोकने-टोकने वाला तक नहीं है।
विज्ञापन

कोरोना का यूं बढ़ा ग्राफ
.............................
कुल संक्रमित: 213
28 मार्च से 31 मई तक: 75 फीसदी
एक से पांच जून तक: 25 फीसदी
ये हैं आंकड़े
...............
जिला संक्रमित
चित्रकूट 64
जालौन 49
झांसी 47
बांदा 25
महोबा 14
हमीरपुर 10
ललितपुर 4
रोज अधिकतम 275 सैंपलों की हो पाती जांच
अभी पूरे बुंदेलखंड की जांच झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में हो रही हैं। यहां पर एक सीटी पीसीआर मशीन होने की वजह से हर जिले की औसतन 30 से 40 सैंपलों की जांच ही प्रतिदिन हो पाती है। इसके अलावा चार ट्रू नेट मशीनें लगी हुई हैं। इस मशीन से जांच रिपोर्ट तीन से चार घंटे में आ जाती है। एक मशीन से रोज 20-22 सैंपलों की जांच हो पाती है। ऐसे में चारों मशीनों से 80-90 जांच हो पाती हैं। कुल मिलाकर दिन भर में अधिकतम 275 जांचें ही हो पाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें